कम CIBIL स्कोर पर भी लोन कैसे लें? सिंपल तरीका- 2026

(How to Get a Loan with Low CIBIL Score)

सबसे पहले सीधी बात समझो

देखो भाई, Loan लेने के मामले में
अगर आपका CIBIL Score कम है और बैंक वाले Loan देने से मना कर रहे हैं,
तो इसका मतलब ये नहीं कि आपको Loan मिलेगा ही नहीं।

मतलब:-
👉 बैंक वाला रास्ता अभी बंद है, दूसरा रास्ता तो खुला है।

आज गांव–कस्बे में बहुत से लोग ऐसे हैं
जिनका स्कोर कम है,
फिर भी उन्होंने लोन लिया है।

अब यही सवाल आपके मन में घूम रहा है:

👉 Low CIBIL Score par Loan kaise mil sakta hai?

इसी सवाल का जवाब मैं आपको यहां
बिल्कुल आसान, देसी और साफ तरीके से समझा रहा हूँ।

CIBIL Score क्या होता है?

मान लो आपकी गांव में इज्जत है।
आप समय पर उधार लौटाते हो,
तो लोग फिर से आपको पैसा दे देते हैं।

लेकिन अगर:

  • उधार तो ले लिया
  • समय पर लौटाया नहीं

तो अगली बार कोई भी आपको पैसे उधार क्यों देगा। क्योंकि आप पैसे समय पर लौटाते ही नहीं।

CIBIL Score भी बिल्कुल वही है।

आप:

  • लोन लेते हो
  • EMI समय पर भरते हो → स्कोर बढ़ता है
  • EMI छोड़ देते हो → स्कोर गिरता है

बस फर्क इतना है कि
यह सब कागज और कंप्यूटर में लिखा रहता है।

CIBIL Score को ऐसे समझो

  • 300–549 → बहुत खराब
  • 550–649 → कम (Low CIBIL Score)
  • 650+ → ठीक

अगर आपका स्कोर 650 से नीचे है,
तो बैंक वाले डर जाते हैं।

CIBIL Score कम क्यों हो जाता है?

ज्यादातर लोगों का स्कोर इसलिए गिरता है क्योंकि:

  • मोबाइल या ऐप लोन की EMI छोड़ दी
  • क्रेडिट कार्ड का बिल टाइम पर नहीं भरा
  • सोचा “एक EMI छोड़ने से क्या होगा”
  • बाद में लोन सेटलमेंट कर लिया

और फिर अचानक जरूरत पड़ी
तो बैंक ने मना कर दिया।

यहीं से सवाल पैदा होता है:

👉 Low CIBIL Score par Loan kaise mil sakta hai?

अब ध्यान से सुनो – लोन तो मिल सकता है, लेकिन ऐसे

मैं आपको कोई झूठी उम्मीद नहीं दूँगा।
सीधी बात कहता हूँ।

क्या नहीं होगा-

  • सीधे बड़े बैंक से पर्सनल लोन → मुश्किल
  • बिना जांच के सस्ता लोन → झूठ

✅ क्या हो सकता है

  • सही जगह से
  • सही तरीके से
  • थोड़ा समझदारी दिखाकर

Low CIBIL Score par Loan kaise mil sakta hai – असली तरीके

तरीका 1: बैंक छोड़ो, दूसरी जगह देखो

देखो भाई,
बैंक सबसे सख्त होते हैं।

लेकिन इनके अलावा भी जगह होती है
जहाँ लोन मिलता है।

वहाँ लोग यह देखते हैं:

  • आपकी Income है या नहीं
  • आप अभी EMI भर सकते हो या नहीं

अगर आपकी कमाई चल रही है,
तो Low CIBIL Score par Loan mil sakta hai

तरीका 2: पहले छोटा लोन लो, बाद में बड़ा

यह सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं।

स्कोर कम है,
और सीधा 3–5 लाख का लोन चाहिए।

ऐसा नहीं होता है भाई।

समझदारी ये है कि:

  • पहले छोटा लोन
  • EMI बिल्कुल टाइम पर
  • 6–8 महीने तक कोई गलती नहीं

फिर देखना,
स्कोर अपने आप सुधरने लगता है

तरीका 3: घर के किसी आदमी को साथ मे जोड़ो

अगर आपके घर में:

  • पत्नी
  • भाई
  • बेटा
  • पिता

किसी का स्कोर ठीक है,
तो उन्हें साथ में जोड़ सकते हो।

इससे Loan देने वाला सोचता है:

“चलो, कोई जिम्मेदार आदमी भी है साथ में।”

और ऐसे आपको लोन मिल जाता है।

तरीका 4: सोना, FD, जमीन – यह सब काम आता है

अगर स्कोर बहुत खराब है,
तो बिना गारंटी लोन मुश्किल है।

लेकिन अगर:

  • सोना है
  • FD है
  • जमीन या दुकान है

तो उसके बदले लोन
काफी आसानी से मिल जाता है।

एक आसान से उदाहरण से समझते हैं (यहीं से सब Clear हो जायेगा)

विनोद गांव में रहता है।
उसने मोबाइल लोन लिया था,
दो EMI छोड़ दी।

स्कोर गिर गया।

बैंक गया → मना
दोबारा गया → मना

फिर उसने क्या किया?

  • छोटा लोन लिया
  • EMI समय पर भरी
  • कोई गलती नहीं की

8–9 महीने बाद:

  • स्कोर सुधरा
  • अब बैंक Loan के लिए बोलने लगा

👉 यही असली तरीका है जिससे
Low CIBIL Score par Loan mil sakta hai

अब सबसे जरूरी सावधानी (यह बहुत काम की है)

अगर स्कोर कम है,
तो कुछ लोग इसका फायदा उठाते हैं।

इनसे बचकर रहो:

  • जो पहले पैसे मांगें
  • जो बहुत सस्ता लोन बोलें
  • जो कागज न दें

याद रखो:
👉 EMI नहीं भरी तो हालत और खराब हो सकती है।

कम सिबिल स्कोर की समस्या से बाहर निकलने के लिए सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं इसकी पूरी जानकारी भी पढ़ें। https://financesbiz.com/cibil-score-kaise-badhaye-easy-steps/

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (सीधे जवाब)

❓ क्या 500 स्कोर पर लोन मिल सकता है?

हाँ, लेकिन बैंक से नहीं।
दूसरी जगह से मिल सकता है।

❓ सेटलमेंट किया है, अब क्या होगा?

सीधा लोन मुश्किल है,
लेकिन सही तरीका अपनाओ तो रास्ता खुलता है।

❓ कितने समय में स्कोर सुधरता है?

अगर सब ठीक चला,
तो 6–12 महीने में फर्क दिखता है।

❓ क्या लोन लेना सही है?

अगर EMI संभाल सकते हो,
तो हाँ।
वरना नहीं।

आखिरी सच्ची बात

कम CIBIL Score कोई गुनाह नहीं है।
गलती हो जाती है।

लेकिन अगर अब:

  • सही कदम उठाओ
  • EMI टाइम पर भरो
  • लालच से दूर रहो

तो Low CIBIL Score par Loan kaise le
यह सिर्फ सवाल नहीं रहेगा,
आपकी हकीकत बन जाएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण)
यह लेख केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारियाँ लेखक के अनुभव, सार्वजनिक स्रोतों और सामान्य समझ पर आधारित हैं। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय, कानूनी या पेशेवर सलाह नहीं है।
किसी भी प्रकार का लोन लेने से पहले संबंधित बैंक, NBFC या वित्तीय संस्था की शर्तें, ब्याज दर, शुल्क और नियम स्वयं अच्छी तरह जांच लें। लोन देना या न देना पूरी तरह लोन देने वाली संस्था के नियमों और आपकी व्यक्तिगत प्रोफाइल पर निर्भर करता है।
इस लेख में बताए गए तरीकों से लोन मिलने की कोई गारंटी नहीं दी जाती। किसी भी ऐप, एजेंट या व्यक्ति द्वारा पहले पैसे मांगे जाने पर सावधान रहें।

लेखक या वेबसाइट किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि, धोखाधड़ी या गलत निर्णय के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
लोन लेने से पहले अपनी EMI चुकाने की क्षमता और वित्तीय स्थिति का सही आकलन जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top